Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » थ्रेसर की चपेट में आने से घायल हुई महिला जिला अस्पताल घायल रेफर

थ्रेसर की चपेट में आने से घायल हुई महिला जिला अस्पताल घायल रेफर

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज गांव में गेंहू की थ्रेडिंग करते समय महिला थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गाँव निवासी मंजू देवी 34 वर्ष पत्नी अरुण कुमार बुधवार की दोपहर खेतों में थ्रेसर से गेंहू की थ्रेजिंग कर रही थी। तभी उसकी साड़ी थ्रेसर में फंस गई ।और चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में महिला सीएचसी आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।