Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बैंकों में एसएसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्थाए, संदिग्ध बाइके कराई सीज

बैंकों में एसएसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्थाए, संदिग्ध बाइके कराई सीज

फिरोजाबाद। नगर में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की स्थित को देखने के लिए एसएसपी आशीष तिवारी ने एटा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही आसपास स्थित बैंक में भी सुरक्षा का जायजा लिया। सोमवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने नगर के एटा रोड स्थित बैंकों में सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैंक में रखे आगन्तुक रजिस्टर एवं प्रतिदिन लेखा जोखा रखने वाले रजिस्टर को चेक किया। इस दौरान बैंक के बाहर खड़ी एक बिना नम्बर की बाइक को सीज करा दिया। एसएसपी ने अन्य बैंकों में भी सुरक्षा हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैंकों में प्रतिदिन चौकिंग के निर्देश दिए। जिससे आपराधिक तत्वों को समय रहते दबोचा जा सके। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान थाना पुलिस भी मौजूद रही।