Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानसी गोल्ड मेडलिस्ट खिताब से हुई नागपुर में सम्मानित

मानसी गोल्ड मेडलिस्ट खिताब से हुई नागपुर में सम्मानित

फिरोजाबाद। इंसान के अंदर किसी काम को लेकर केवल जुनून होना चाहिए। उसी जुनून से हर मंजिल पायी जा सकती है। सुहाग नगरी की एक बेटी को गोल्ड मेडलिस्ट कॉलेज टॉपर के खिताब से सम्मानित किया गया। इसे लेकर तमाम लोग परिवार के लोगों को बधाई देते दिख रहे है। सुहाग नगरी के लहरी परिवार से अनिल लहरी की भतीजी व उनके छोटे भाई अजय लहरी की बेटी मानसी लहरी नागपुर में एमबीबीएस कर रही थी। 13 अप्रैल को एमबीबीएस में मानसी लहरी को मेडिकल कॉलेज में कन्वोकेशन के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट कॉलेज टॉपर खिताब से सम्मानित किया गया। विभिन्न विषयों में अपनी योग्यता के आधार पर कॉलेज की टॉपर होने पर गोल्ड मेडल पैदा कर उसे सम्मानित किया गया। यह शहर के लिए बड़े ही गौरव की बात है। नागपुर में रहकर एमबीबीएस में सुहाग नगरी की बेटी ने फिरोजाबाद का गौरव बढ़ाया। नगर के गणमान्य लोगों द्वारा लहरी परिवार के साथ ही बेटी को शुभकामनाएं प्रेषित की।