Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग

फिरोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति द्वारा आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह की 115 वी जन्म जयंती 28 सितंबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। साथ ही समिति पदाधिकारियों ने नगर के किसी चौराहे व पार्क में शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है। शहीद भगत सिंह युवा समिति द्वारा महापौर नूतन राठौर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें शहीद भगत की जन्म जयंती से पूर्व नगर के किसी चौराहे अथवा पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल, उपाध्यक्ष बृजेश झा, सचिव अंशुल वर्मा, महानगर संयोजक देशराज सिंह राठौर, आगरा मण्डल संगठन मंत्री अमन यादव, आगरा मण्डल उपाध्यक्ष अनिल बघेल, महानगर उपाध्यक्ष सोनेलाल झां, वार्ड अध्यक्ष पंकज कुशवाह आदि मौजूद रहे।