ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के निकट ओवरटेक कर रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे ट्रक चालक घायल हो गया है ।सलोन कोतवाली के अंतर्गत ख्वाजापुर गांव निवासी उमेश कुमार पाल ट्रक चालक है। बुधवार की देर शाम वो बछरावां के कुन्दनगंज से ट्रक में सीमेंट की बोरियां भरकर प्रयागराज जा रहा था तभी अरखा गांव के निकट एक कार ओवरटेक कर आगे निकल रही थी। सामने से वाहन आ जाने के कारण कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में पलट गया। जिसमे ट्रक चालक फंसकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Jansaamna