Tuesday, June 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चा बचाने के चक्कर में बाइक ट्रैक्टर में घुसी

बच्चा बचाने के चक्कर में बाइक ट्रैक्टर में घुसी

सिकंद्राराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के निकट एक बच्चे को बचाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसके फलस्वरूप बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।गांव बरतर खास निवासी मुकेश कुमार पुत्र सुखपाल, नितिन कुमार पुत्र चन्द्र पाल आज सुबह बाइक पर सवार होकर कस्बा सिकंद्राराऊ आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव नगला जलाल के निकट पहुँचे उसी दौरान एक बच्चे को बचाने के कारण बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनांे युवक गम्भीररूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगांे की भीड़ जुट गई। आनन फानन में घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पहुँचाया गया।