Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नए सत्र की योजनाओं के साथ एबीवीपी एका ने की नगर समीक्षा बैठक

नए सत्र की योजनाओं के साथ एबीवीपी एका ने की नगर समीक्षा बैठक

फिरोजाबाद। एबीवीपी एका इकाई ने नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ नगर इकाई की बैठक कर आगामी योजनाओं के विषय पर चर्चा की गई।आजादी के 75 वर्षों के अमृत महोत्सव की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थी परिषद एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज पलिया ने कार्यकर्ताओं को आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रम और स्टूडेंट फॉर सेवा में चलने वाले सामाजिक सेवा कार्यों को चलाने के साथ-साथ लोगों से जुड़ने का संदेश भी दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल चौधरी ने सदस्यता अभियान को गति देने के साथ ही स्कूल और कॉलेज इकाइयों के गठन की बात कही और साथ ही परिषद के विस्तार की बहुआयामी चर्चा को बैठक में रखा। इस दौरान नगर अध्यक्ष बीटू यादव, नगर आंदोलन प्रमुख अनुराधा रावत, शिवानी रावत, मोहित कुमार, ऋषभ दीक्षित, प्रणव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।