Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने सुभाष तिराहे पर हो रहे सौंदर्यीकरण का लिया जायजा

महापौर ने सुभाष तिराहे पर हो रहे सौंदर्यीकरण का लिया जायजा

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा सुभाष तिराहे पर कराएं जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा के संग निरीक्षण किया।सोमवार को मेयर नूतन राठौर निगम अधिकारियों संग सुभाष तिराहा पहुंची। जहॉ उन्होंने सुभाष तिराहे पर चल सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तय समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय कुमार, अवर अभियंता विभोर कुमार आदि मौजूद रहे।