Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर युवक घायल

रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर युवक घायल

सासनी। सासनी रेलवे स्टेशन टूंडला दिल्ली रेलमार्ग पर गोमती एक्सप्रेस से गिरकर घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में कराया है।मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार शिवकुमार पुत्र राय सिंह निवासी टूंडला किसी काम से दिल्ली गया था जो काम समाप्त करने के बाद गोमती एक्सप्रेस टेªेन द्वारा अपने घर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही टेªन सासनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वह पानी पीने के लिए उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल जाने के कारण वह टेªन से गिरकर घायल हो गयां इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड जुट गई। वहीं सूचना पाकर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए एंेबुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया।