Tuesday, September 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री के बुल्डोजर पर किया प्रहार, निकाय चुनाव के लिए आज़ाद पार्टी कर रही है तैयारी

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री के बुल्डोजर पर किया प्रहार, निकाय चुनाव के लिए आज़ाद पार्टी कर रही है तैयारी

हाथरस| कार्यक्रम में शामिल होने आए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने योगी आदित्यनाथ के बुल्डोजर पर जमकर प्रहार किया तो, आजाद पार्टी के कार्यकर्तओं को निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए आदेशित किया ।साथ ही 2024 चुनाव में बसपा की जगह बहुजनों के लिए आजाद पार्टी को विकल्प बातया। साथ ही रावण ने भाजपा द्वारा जेल में बन्द आजम खान पर गलत तरीके से परेशान करने का भी आरोप लगाया।हाथरस नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाले मेले में शामिल होने आए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने हाथरस के नगला अलगर्जी स्थिति कुसुम वाटिका में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा करते हुए रावण ने सभी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए सभी को गांव-गांव जाकर पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिये। वही प्रेस से मुखातिब होते हुए आजाद पार्टी चीफ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि, सरकार बुलडोजर का इस्तेमाल कर सभी को डराने का काम कर रही है। उनका बुल्डोजर अपराधियों के खिलाफ नही उनके खिलाफ चल रहा है जो भाजपा या योगी आदित्यनाथ का विरोध करने का काम करते हैं। वही रावण यंही नही रुके उन्होंने योगी आदित्यनाथ के चरित्र पर भी सवाल उठाये, इस अवसर पर हाथरस दलित बेटी मामले में किये वादों को न निभाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने जेल में बंद आजम खान के ऊपर गलत तरीके से परेशान करने का आरोप भी लगाया। आजाद ने मायावती की बसपा को भाजपा के साथ काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि 124 सीटों पर मायावती ने भाजपा के लिए अपने प्रत्याशी उतारे थे, 2024 में बसपा की जगह बहुजनों के लिए आजाद पार्टी एक विकल्प होगी।