Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मजिस्ट्रीरियल जांच के संबंध में साक्ष्य,बयान 05 मई के मध्य तक दें: डीएम

मजिस्ट्रीरियल जांच के संबंध में साक्ष्य,बयान 05 मई के मध्य तक दें: डीएम

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी ऊँचाहार राजेश कुमार को विगत माह 26 सितम्बर 2021 को समय 11ः30 बजे अवध डिपो निगम बस लखनऊ क्षेत्र का वाहन संख्या यूपी 78 एफएन 7512 से पुष्पा देवी पत्नी समरजीत निवासी वाजिदपुर नबाबगंज जिला प्रतापगढ़ की कुण्डा शहर के पास अरखा पेट्रोल पम्प के पास जनपद रायबरेली में दुर्घटना से मृत्यु/घायल हो जाने की घटना हो गई थी। घटना की मजिस्ट्रीरियल जांच उपजिला मजिस्ट्रेट ऊँचाहार राजेश कुमार द्वारा की जा रही है। मजिस्ट्रीरियल जांच के संबंध में संबंधित जो भी व्यक्ति अपना लिखित/मौखिक अभिकथन अंकित कराना चाहता है तथा अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है तो वह उप जिला मजिस्ट्रेट ऊँचाहार के कार्यालय/न्यायालय में 05 मई 2022 तक प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे के मध्य अपना अभिकथन अंकित अथवा उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। यह जानकारी उप जिला मजिस्ट्रेट ऊँचाहार राजेश कुमार द्वारा दी गई है।