Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गैंगस्टर में वांछित गिरफ्तार

गैंगस्टर में वांछित गिरफ्तार

हाथरस। थाना चंदपा पुलिस द्वारा अलीगढ पुलिस के सहयोग से थाना सहपऊ से गैंगस्टर एक्ट के मुकद्दमे में वांछित चल रहे एक शातिर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी ने पुलिस को अपना नाम योगेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी गाजीपुर थाना बरला जनपद अलीगढ़ बताया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई राजेश गौतम व ब्रजपाल सिंह थाना बरला अलीगढ, सिपाही रोहित कुमार, अंकुर गोस्वामी व छैल बिहारी थाना बरला अलीगढ शामिल थे।