Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पिकअप में पीछे भूसे पर बैठा व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा, मौत

पिकअप में पीछे भूसे पर बैठा व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा, मौत

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाहार सलोन मार्ग पर हनुमानगंज शारदा सहायक नहर के पुल के पास पिकअप मे पीछे बैठा शख्स अनियंत्रित होकर सड़क पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
जिल्लहवा मसौदा बाद मजरे धौरहरा गांव निवासी सत्तीदीन रविवार की दोपहर बाद आपने कुछ अन्य साथियों के साथ खिरोधरपुर गांव से पिकअप से भूसा भरकर कोटरा बहादुरगढ़ गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर ले जा रहा था और वह पिकअप में पीछे भूसे के गट्ठर पर बैठा हुआ था। तभी ऊंचाहार सलोन मार्ग पर हनुमानगंज शारदा सहायक नहर के पुल के पास अनियंत्रित होकर पिकअप से नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे ऊंचाहार सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।वही कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।