Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में घुसकर पीटा, 5 लोग घायल

घर में घुसकर पीटा, 5 लोग घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनहार में नामजदों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। जिससे एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़िता युवती ने कोतवाली में आठ नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव बमनहार निवासी ममता पुत्री काली अहेरिया ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि बुधवार की सुबह 7 बजे करीब उसके जीजा शिवकुमार खेत में शौच करने को गए थे। इस बीच उनकी दूसरे गांव के लोगों से कहा सुनी हो गई और वह घर लौट आए। उसी दौरान साढ़े आठ बजे गांव बहादुरगढ़ी गढ़िया इकबालपुर थाना सिकंदराराऊ निवासी हरिकेश रामकेश पुत्रगण होरीलाल ,सालिकराम पुत्र लटूरी सिंह ,गजराज , योगेश पुत्रगण सालिकराम, योगेश पुत्र शालिग्राम विष्णु पुत्र हुब्ब लाल , भोला पुत्र सर्वेश , रामनाथ पुत्र रामखिलाड़ी लाठी-डंडों एवं सरिया से लैस होकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए पीड़िता के पिता, जीजा , बहन चंद्रवती , भाई सतीश , दिनेश पर प्रहार कर दिया । जिससे चारों लोग लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी है।