Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

शिकोहाबाद। चलती ट्रैन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सुबह जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला, तो सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह एक युवक का शव कानपुर को जाने वाले मार्ग पर प्लेटफार्म के अंतिम किनारे पर पड़ा मिला। जब इसकी जानकारी होते ही जीआरपी ने बिखरे हुए शव को एकत्रित किया और उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब है। कयास लगाया जा रहा है कि युवक रात के समय किसी चलती ट्रैन से गिर पड़ा है। उसके शरीर में गंभीर चोटें हैं, जिससे पता चलता है कि युवक काफी दूर से घिसटता हुआ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की सही जानकारी हो सकेगी। मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।