Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मण्डल ने गोवंश के भरण-पोषण हेतु 5 कुतंल भूसा व 50 किग्रा गुड़ किया दान

व्यापार मण्डल ने गोवंश के भरण-पोषण हेतु 5 कुतंल भूसा व 50 किग्रा गुड़ किया दान

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। मानव एवं गोवंशों का सदियों पुराना नाता है, गोवंश धरती पर अमरत्व (अमृत) प्रदान करने वाला जीव है। गोवंशों के संरक्षण में सहयोग करना हम सभी का मौलिक धर्म व कर्तव्य है।इस गर्मी में दयालुता का धर्म निभाते हुये ‘‘भूसा चारा दान-महादान‘‘ अभियान को अंगीकार करते हुये अतुल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल तथा त्रिलोचन सिंह छावड़ा जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने कान्हा गोवंश विहार, त्रिपुला में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु 05 कुन्तल भूसा एवं 50 किग्रा0 गुड़ दान देकर अपना अतुल्य योगदान किया है। जिला प्रशासन, रायबरेली इनके अभूतपूर्व योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है।