Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत पोल में करंट आने से भैंस की मौत

विद्युत पोल में करंट आने से भैंस की मौत

सिकंदराराऊ। विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर गांव आलमपुर में एक भैंस की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।रघुराज सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी गांव आलमपुर थाना सिकंदराराऊ की भैंस गांव के चकरोड से होकर गुजर रही थी तभी वहां लगे विद्युत पोल में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर भैंस जमीन पर गिर पड़ी और देखते ही देखते घटनास्थल पर ही भैंस की मौत हो गई । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। भैंस की मौत के बारे में विद्युत अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।