Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार घायल,रेफर

टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार घायल,रेफर

ऊंचाहार/रायबरेलीपवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित चड़रई चौराहे पर टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोपहर चड़रई गाँव निवासी संजय मौर्या 25 वर्ष किसी कार्य से बाइक द्वारा चड़रई चौराहा स्थित एक दुकान पर जा रहा था तभी सड़क पार करते समय टेम्पो की टक्कर से घायल हो गया, जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक सीएचसी आया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।