Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध छुरा सहित दबोचा

अवैध छुरा सहित दबोचा

सासनी । कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार तथा सीओ मनोज शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अपराधी धडपकड अभियान के तहत एक युवक को विजयगढ रोड गंदा नाले से अवैध छुरा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।एसएचओ सतेन्द्र सिंह राघव के अनुसार वह कस्बा इंचार्ज एसआई सतीश सिंह तथा हमराह कांस्टेबिल अमित के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गंदे नाले पर एक युवक अवैध छुरा सहित खडा है। उन्होंने एसआई सतीश सिंह तथा कांस्टेबिल अमित को सूचना के आधार पर गंदे नाले की ओर भेजा। जहां पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने भी दौड लगाकर भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आएं जहां उकसी जामा तलाशी में एक अवैध छुरा बरामद किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृतकर युवक को जेल भेजा है। वहीं पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम सौबी पुत्र मुख्त्यार निवासी आशानगर बताया है।