Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार नही दे रही पिछ़ड़ो दलितों का आरक्षण का लाभ-प्रेमचन्द्र कश्यप

भाजपा सरकार नही दे रही पिछ़ड़ो दलितों का आरक्षण का लाभ-प्रेमचन्द्र कश्यप

फिरोजाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचन्द्र कश्यप समीक्षा बैठक के बाद विधानसभा प्रत्याषी रहे बबलू सिंह गोल्डी कि पिताजी के निधन पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की जो विचारधारा है उसे आगे बढ़ाने के लिये प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा से लेकर ब्लाक स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम खड़ी की जायेगी। जिससे पिछडों, दलितों की आवाज को बुलन्द किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार पिछडों व दलितों को आरक्षण का लाभ नही दे रही है।इस दौरान ब्रजमोहन कश्यप प्रदेश महासचिव, शिशुपाल सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव, शशिकांत झा जिला सचिव, बृजेश कश्यप जिलाध्यक्ष, राजवीर कश्यप जिला महासचिव, राहुल कश्यप जिला संगठन मंत्री आदि मौजूद रहे।