Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बूढ़ी मां को बेटे ने डंडे से पीटा, प्रताड़ना से दुखी मां ने कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र

बूढ़ी मां को बेटे ने डंडे से पीटा, प्रताड़ना से दुखी मां ने कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र

ऊंचाहार/रायबरेलीपवन कुमार गुप्ता। कलयुगी बेटे ने इस कदर बुजुर्ग मां को डंडे से पीटा कि बुजुर्ग महिला के शरीर पर डंडे के निशान पड़ गए, पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर बेटे के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।मामला क्षेत्र के पूरे रामबख्श मजरे कोटिया चित्रा गाँव का है, जहां की रहने वाली बुजुर्ग महिला मोहिनी देवी का कहना है कि शनिवार की दोपहर वो दरवाजे पर बैठी हुई थी तभी उनका बेटा आया और अनायास ही गाली गलौज करने लगा और हमने इस बात का विरोध किया तो आरोप है कि उसने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। वहीं पीड़िता का ये भी कहना है कि इसके पूर्व में भी उसने क़ई बार मारपीट की है। बेटे की प्रताड़ना से आजिज होकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।