Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लैव टैक्नीश्यिन को किया क्षय रोग विभाग से संबद्ध जांच मशीने फांक रही धूल

लैव टैक्नीश्यिन को किया क्षय रोग विभाग से संबद्ध जांच मशीने फांक रही धूल

सासनी। रक्त जांच के लिए जिस प्रकार स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी में कडी मेहनत कर रहे है। वहीं लैव टैक्नीश्यिन को क्षय रोग विभाग से संबद्ध कर दिया गया है। यहां आई हुई रक्त जांच मशीनें धूल फांक रहीे है। इससे प्रतीत होता है कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों के प्रति कितना उदासीन और लापरवाह है। जहां रक्त जांच के लिए तैयारियां पूरी हैं वहीं एलटी को क्षयरोग विभाग से संबद्ध कराने पर मरीजों को रक्त जांच के लिए भारी परेशानी से गुजरते हुए कब तक सीएचसी में होने वाली रक्त जांच प्रक्रिया के पूर्ण होने का इंतजार करना होगा।