Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो बारंटी गिरफ्तार भेजे जेल

दो बारंटी गिरफ्तार भेजे जेल

सासनी। कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाई बारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ सतेन्द्र सिंह राघव के अनुसार वह अपराधी धडपकड एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान कस्बा में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक मामले में बांछित आरोपी जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी बारंट जारी किए गये हैं वह सगे भाई अपने घर मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ ने हाथरस प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के साथ कस्बा इंचार्ज एसआई सतीश कुमार कांस्टेबिल पवन कुमार एवं सुरेन्द्र सिंह को भेजकर बारंटी आस मोहम्मद तथा वेग मोहम्मद पुत्रगण बहादुर खां को पकडवाकर कोतवाली बुला लिया। जहां दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा।