Wednesday, May 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर किया जाये-कु. हरिवंश सिंह

फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर किया जाये-कु. हरिवंश सिंह

फिरोजाबाद। क्षत्रियों के गरीब बच्चों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण समय की मांग है। आर्थिक रूप से क्षत्रिय समाज अति पिछड़ा हो गया है। वहीं आर्थिक आधार पर सवर्णो को आरक्षण मिलना चाहिए। यह विचार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कु. हरिवंश सिंह ने मोनार्क होटल में पत्रकारो से रूबरू होते हुये व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि जनपद के क्षत्रिय रत्न चंद्रवार नरेश चंद्रसेन चौहान का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे व्यक्तित्व के धनी रहे राजा चंद्रसेन चौहान की प्रतिमा महाराजा चंद्रसेन के किले में स्थापित होनी चाहिए। चंद्रवार की महारानी का प्रसिद्ध स्नानागार (रानी का ताल) का सौंदर्यीकरण प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अमृत योजना के तहत हो। शहर का नाम बदल कर चंद्रनगर किया जाये। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय की पहचान राष्ट्र की रक्षा करने वाली जमात के रूप में जानी जाती है। इसलिए महासभा मांग करती है कि देश की सेना में क्षत्रियों को 25 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा का स्तर बढ़ाने पर भी जोर दिया। वार्ता में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलवीर सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह, अंकित चौहान, जिला संरक्षक आनंदपाल सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, राजकुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।