Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट

पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहिरन मजरे मुरारमऊ गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गांव निवासी रंजीत कुमार का पड़ोस के ही लोगों से करीबन दो माह पूर्व हुए विवाद में कहासुनी हुई थी, शनिवार की शाम वो दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी आरोप है कि आधा दर्जन लोग आये और उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।