Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » न्याय नहीं मिला तो करूंगी भूख हडताल-कमलेश कुमारी

न्याय नहीं मिला तो करूंगी भूख हडताल-कमलेश कुमारी

सासनी। गांव अमोखरी कमलेश्वर महादेव अनाथालय समिति एवं गौशाला की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद में भूख हडताल पर बैठने हेतु एक प्रार्थना पत्र एसडीमए राजकुमार सिंह को सौंपा है।एसडीए को सौंपे पत्र में पीडिता ने कहा है कि गांव अमोखरी के ओमप्रकाश पुत्र झम्मन सिंह तथा यतेन्द्र पुत्र चरन सिंह ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसे लेकर वह कई बार शिकायत कर चुकी है। मगर उसे अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है। पीडिता कमलेश कुमारी पत्नी एवरन सिंह ने एसडीएम से अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठने कीमांग की है। वहीं पत्र में कहा है कि यदि एक सप्ताह में उसे न्याय नहीं मिला तो भूख हडताल पर बैठना उसकी मजबूरी होगी।