Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को भेंट किए स्मृति चिन्ह

डीएम ने हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को भेंट किए स्मृति चिन्ह

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनपद रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अन्तरजनपदीय पुलिस महिला-पुरूष हॉकी प्रतियोगिता 2022 का समापन किया गया। पुलिस महिला-पुरूष हॉकी प्रतियोगिता में जनपद लखनऊ व रायबरेली के विजेता व उप विजेता महिला पुरूषों खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी शीवेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष हॉकी खिलाड़ी उपस्थित रहे।