Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा बाजार में तेज रफ्तार ओमिनी कार ने साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के पूरे किशुनी गांव निवासी बबलू अली व जसौली गाँव निवासी रामपाल मंगलवार की सुबह साइकल से सब्जी मंडी जा रहे थे, तभी अरखा बाजार में प्रयागराज की तरफ से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार ओमिनी कार ने दोनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी, दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अरखा बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।