Wednesday, May 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लावारिस वाहनों की हुई नीलामी

लावारिस वाहनों की हुई नीलामी

शिवगढ़/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार के निर्देशन में आज दिनाँक 31 मई 2022 को थाना शिवगगढ़ पर काफी लंबे समय से खड़े मुकदमाती/लावारिस वाहनों से घिरे स्थानों को खाली कराने तथा साफ-सफाई के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी महराजगंज की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी महराजगंज व प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़/प्रभारीआंकिक/निरीक्षक परिवहन शाखा द्वारा मुकदमाती/ लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी की गयी ।नीलामी के दौरान कुल 27 वाहनों कि नियमानुसार नीलामी कराई गयी जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 01,52,300 (एक लाख वावन हजार तीन सौ रुपया) लगायी गयी।