Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला कारागार में विश्व तंबाकू दिवस पर किया गया जागरूकता आयोजन

जिला कारागार में विश्व तंबाकू दिवस पर किया गया जागरूकता आयोजन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में विश्व तम्बाकू दिवस के अवसर पर जिला कारागार रायबरेली में शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा बताया गया कि इस दिन का मनाने का उद्देश्य तम्बाकू के खतरे के बारे में जागरुकता फैलाना है इस वर्ष विश्व तम्बाकू दिवस की थीम “पर्यावरण के लिए खतरनाक है तम्बाकू” सचिव द्वारा जेल में निरुद्ध बन्दियों को इसका सेवन न करने की सलाह दी गयी। इस अवसर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा निरुद्ध बन्दियों को तम्बाकू सेवन न करने की शपथ भी दिलाई गयी।