रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। स्थाई लोक अदालत रायबरेली में सदस्य के रिक्त पद पर चयन हेतु 01 जून 2022 को साक्षात्कार प्रातः 10 बजे जनपद न्यायालय के सभागार में लिये जाएगे। सभी अभ्यर्थी उपर्युक्त समय व स्थान पर साक्षात्कार हेतु सम्पूर्ण मूल प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के पूर्व आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये गये प्रपत्रों का मूल प्रपत्र सत्यापन हेतु प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि व समय को साक्षात्कार हेतु उपस्थित न आने पर तिथि व समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा तथा आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा। साक्षात्कार के समय मोबाइल फोन व अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग वर्जित रहेगा। साक्षात्कार हेतु प्रवेश पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में आवेदक/आवेदिका कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकते हैं।
Home » मुख्य समाचार » जनपद न्यायालय में स्थाई लोक अदालत में सदस्य के चयन हेतु 1 जून को साक्षात्कार कार्यक्रम
Jansaamna