Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गैंगस्टर एक्ट का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर रविवार की शाम कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेष कुमार पुत्र शिवकुमार मौर्य निवासी सरवन थाना फुर्सतगंज जनपद अमेठी को गैंगस्टर एक्ट के तहत पाबंद 25 हजार के इनमिया अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसके ऊपर स्थानीय व डीह थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज है। बताते हैं कि पकड़े गए आरोपी पर ऊंचाहार और डीह थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि 25 हजार के इनमिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।