Tuesday, September 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाजार में मारपीट

बाजार में मारपीट

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के नयागंज बाजार में आज उस वक्त भारी भीड़ लग गई जब बाजार के ही दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गई और इस मारपीट में एक नमकीन विक्रेता दुकानदार अनुराग मित्तल पुत्र राजकुमार मित्तल निवासी नयागंज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दुकानदार को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।