Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशीला पदार्थ व शराब में 3 गिरफ्तार

नशीला पदार्थ व शराब में 3 गिरफ्तार

हाथरस। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस कप्तान विकास कुमार वैद्य के निर्देशन में जनपद की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस एवं थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से नशीला पदार्थ एवं शराब बरामद की गई है।पुलिस के मुताबिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस द्वारा जितेन्द्र कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी कूमरपुर नगला बांस, थाना चन्दपा को 500 ग्राम नशीला पदार्थ एवं मनवीर पुत्र लालाराम निवासी नगला फतेला, थाना इगलास अलीगढ़ को 330 ग्राम नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। जबकि थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा दुलीचंद पुत्र विजयपाल निवासी कुंडा मोड नगला अलगर्जी को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों लोगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमों में कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश सिंह भाटी, एसआई रामपाल सिंह व राजेश यादव, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, सिपाही सौरव यादव तथा थाना अंतर्गत प्रभारी गौरव सक्सेना एसआई योगेश कुमार सिपाही अली शामिल थे