Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बैंक से लौट रही महिला से दिनदहाड़े मोबाइल छीना

बैंक से लौट रही महिला से दिनदहाड़े मोबाइल छीना

सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला खिदरगंज में बैंक से वापस लौट कर घर जा रही महिला से बाइक सवार उचक्के एक मोबाइल छीन कर भाग गए । महिला चीखती चिल्लाती रह गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।नगर के मोहल्ला नौखेल निवासी अर्चना देवी सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक में अपने खाते में रुपए जमा करने के लिए घर से गई थीं, जब वह बैंक से वापस घर लौट रही थीं तो बाइक सवार दो युवक उनके पीछे लग गए और रास्ते में मोहल्ला खिदरगंज में छीना झपटी करके महिला से मोबाइल लेकर भाग गए । महिला ने शोर मचाया, शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन मोबाइल छीनने वाले युवकों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित महिला द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है