Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के लिए 6 टीमे गठित, 5 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के लिए 6 टीमे गठित, 5 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में 21 जून से 05 जुलाई 2022 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त तहसीलवार 6 टीमो का गठन किया गया है। आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाना है। जिसमें समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी, पुलिस उपधीक्षक एवं आबकारी निरीक्षक नियुक्त किये गये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि आबकारी अधिकारी अभियान में सहयोग करते हुए प्रभारी तरीके से प्रवर्तन का कार्य करायेंगे।