Saturday, June 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला न्यायालय में विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ योग शिविर

जिला न्यायालय में विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ योग शिविर

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन जिला न्यायालय रायबरेली में किया गया। विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगा शिविर में सभी न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अपर जिला जज विनोद कुमार बर्नवाल, हीरालाल, विजयपाल, उदयवीर सिंह, पंकज जायसवाल व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।