Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामाजिक संगठन ने चलाया नाला ढको जागरूकता अभियान

सामाजिक संगठन ने चलाया नाला ढको जागरूकता अभियान

फिरोजाबाद। खुले नालों को ढ़कने के लिये सामाजिक सगठन के द्वारा शहर में नाला ढको जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को समिति के पदाधिकारियों के द्वारा मुरली नगर में अभियान चला कर वहॉ के लोगों की परेशनियों को जाना।लोक नागरिक कल्याण समिति के तत्वधान में सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन नेतृत्व में शनिवार को नाले ढाको जागरूकता अभियान मुरली नगर में चलाया गया। मुरली नगर के स्थानीय निवासियों ने समिति के पदाधिकारियों को बताया कि नाला चॉक हो जाने पर मोहल्ले में नाले का गंदा व बदबूदार पानी भर जाता है। जिसकी कई बार नगर निगम में शिकायत की परंतु कोई सुनता नहीं है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन उर्फ सौली ने कहा कि नगर के नाले नालियों को ढाका जाए, जिससे आए दिन नालों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस दौरान कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, नीता पांडे, स्नेह लता सिंह, नवीन राठौर,पवन चक्रवर्ती, विश्व दीप सिंह मौजूद रहे।