Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से गिरकर हुई व्यक्ति की मौत

ट्रेन से गिरकर हुई व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर के पास रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर जानकारी दी।बिहार के सारौन जिले का निवासी 35 वर्षीय राजू कुमार राय पुत्र राजेंद्र राय पंजाब से किसी ट्रेन में सवार होकर बिहार जा रहा था। इसी दौरान थाना मक्खनपुर क्षेत्र रेलवे लाइन के पास ट्रेन से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया।