Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 3440 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 03 गिरफ्तार

3440 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 03 गिरफ्तार

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन किलो चार सौ चालीस ग्राम पोस्ता छिलका के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।पुलिस ने शहर के बस्तेपुर निवासी विनय पासी , इंडस्ट्रियल एरिया रतापुर निवासी रिंकू मंडल और रातापुर निवासी अमित सिंह को गिरफ्तार किया है । इनके पास से अलग अलग कुल तीन किलो चार सौ चालीस ग्राम पोस्ता छिलका बरामद हुआ है । सभी के विरुद्ध मादक पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है ।