Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार

मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार

सहपऊ। थाना पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा अपनी मां की गैर इरादतन हत्या के मुकद्दमे में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर थाना सहपऊ पुलिस द्वारा गैर इरादतन अपनी मां की हत्या के मुकद्दमे में नामजद आरोपी पुत्र भूरी सिंह उर्फ भूरा पुत्र राजन लाल निवासी खौंडा गढी जूलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसएसआई रामदास यादव, एसआई बृजेश पाण्डेय, हे.का. राजेश कुमार, सिपाही अमित कुमार शामिल थे।