फिरोजाबाद। थाना जसराना के मोगरा गांव में एक मजदूर द्वारा ढाई हजार ईटें ट्रैक्टर ट्राली मे लादने के बाद जब मेहनताना मांगा गई तो बदले में उसे पिटाई मिली, फिलहाल थाना पुलिस को अवगत करा उसे मेडिकल को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया।बताते चलें थाना जसराना क्षेत्र गांव मोगरा निवासी रामजीलाल पुत्र बनवारीलाल ने गांव के ही सुखवीर के यहां ढाई हजार ईटें लदवाने के बाद जब उसने इस मेहनत के पैसे मांगे तो आरोप था उसे दबंगई दिखाते हुये पीट दिया गया, जिससे वह घायल हो गया, पुलिस ने उसका मेडिकल व उपचार जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है।
Jansaamna