Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सट्टे की खाईवाडी करते हुए एक युवक को रंगे हाथ दबोचा

सट्टे की खाईवाडी करते हुए एक युवक को रंगे हाथ दबोचा

सिकंदराराऊ। पुरदिलनगर पुलिस चौकी प्रभारी सोनू कुमार राजौरा ने एक अभियुक्त को सट्टेबाजी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।उन्होंने बताया कि अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र कल्लू सिंह निवासी मोहल्ला पथवारी गेट कस्बा पुरदिलनगर सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा था , जिसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया । उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची, एक बॉल पेन, एक दफ्ती एवं 595 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।