Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही में 45,532 रूपये किए गए कुर्क

गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही में 45,532 रूपये किए गए कुर्क

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव रायबरेली के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 29 जून 2022 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा द्वारा गैगेस्टर अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ बच्चा साहू पुत्र राधेश्याम साहू निवासी ग्राम छतोह थाना नसीराबाद रायबरेली द्वारा समाज विरोधी क्रिया-कलाप से अर्जित 45,532 रूपये को गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये कुर्क किया गया है । उसके द्वारा अपने तथा अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ के लिये समाज विरोधी क्रियाकलापों/अपराधों को कारित कर अवैध धन अर्जित किया गया था थाना स्थानीय पर अभियुक्त के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।