Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हड़बड़ाहट में छत से गिरा युवक,घायल

हड़बड़ाहट में छत से गिरा युवक,घायल

हाथरस। भीषण गर्मी के चलते अपने घर की छत पर सो रहा एक व्यक्ति बीती रात्रि को बारिश आने पर हड़बड़ी में जब छत से उतरने के लिए नीचे भागा तो वह अचानक पैर फिसलने के चलते छत से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जाता है थाना कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के बड़ गांव निवासी मोहित पुत्र इंद्रपाल सिंह लाईट न आने और गर्मी से परेशान होकर बीती रात अपने मकान की छत पर सोने के लिए चला गया। आधी रात को बादल गरजने की तेज आवाज को सुनकर वह छत पर से हड़बड़ाहट में नीचे उतर कर भागा और उसका पैर फिसल गया और वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा घायल को तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार अभी चल रहा है।