रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर रायबरेली में 03 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा बताया गया कि आर्बिट्रेशन के वादों (वसूली वादों) से सम्बन्धित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर रायबरेली में किया जा रहा है। उक्त विशेष लोक अदालत में ऐसे सभी मामले जो आर्बिट्रेशन से सम्बन्धित है, और जनपद न्यायाधीश व अपर जनपद न्यायाधीशगण के न्यायालयों में लंबित है सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाएंगे।
Jansaamna