Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सचिव विकास प्राधिकरण रायबरेली की अध्यक्षता में ऋण मेला का आयोजन संपन्न

सचिव विकास प्राधिकरण रायबरेली की अध्यक्षता में ऋण मेला का आयोजन संपन्न

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।सचिव विकास प्राधिकरण रायबरेली पल्लवी मिश्रा की अध्यक्षता में रायबरेली विकास प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में ऋण मेला का आयोजन किया गया। रायबरेली विकास प्राधिकरण की एकता विहार आवासीय योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित 70 आवासों के आवंटियों को बैंकों से ऋण प्राप्त कराये जाने हेतु सचिव की अध्यक्षता में प्राधिकरण के वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, सहायक अभियन्ता संजीव कुमार, मुख्य लिपिक राजेश कुमार माण्डेय एवं महेश कुमार, लिपिक की उपस्थिति में आयोजन किया गया। बैठक में बैंकों के आवास योजना शाखा प्रबन्धक/उनके प्रतिनिधियों तथा प्रधानमंत्री सी0एल0एस0एस0 घटक के आवंटियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।