Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाबदर अपराधी असलहे के साथ गिरफ्तार

जिलाबदर अपराधी असलहे के साथ गिरफ्तार

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 02 जुलाई 2022 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त शिवकेश पुत्र जगतलाल निवासी दुबहन थाना सलोन रायबरेली को 01 अदद अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरुद्ध थाना सलोन पर गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।