Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  राशन डीलर की मनमानी जोरों पर,पांच के बजाए चार किलो बांट राशन

 राशन डीलर की मनमानी जोरों पर,पांच के बजाए चार किलो बांट राशन

हाथरस। हसायन क्षेत्र के गांव नगला डांडा में राशन डीलर की मनमानी जोरों पर हैं वह उपभोक्ताओं को जमकमर शोषण करने में जुटा है। ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों के कई बार शिकायत करने के बाद भी राशन डीलर की हठधर्मिता नहीं जा रही है। जिससे उपभोक्ताओें को भारी परेशानी का सामाना उठाना पड रहा है।ग्रामीणों के अनुसार वह राशन उपभोक्ताओं को दे रहा चार किलो खाद्यान्न, ही दे रहा है। जब कि सरकार से पांच किलो मिलना चाहिए। वहीं राशन डीलर द्वारा कंप्यूटर कांटे की जगह हाथ के कांटे से खाद्यान्न तोलकर दे रहा है जिससे उपभोक्ताओं की भावनाओं को भारी ठेस पहुंच रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हसायन विकास खंड क्षेत्र की धुबई पंचायत के नगला डांडा में मनीष कुमार नामक राशन डीलर है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबधित अफसरों से शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। राशन डीलर का यदि कोई ग्रामीण विरोध करे तो राशन डीलर द्वारा अभद्रता करते हुए अफसरों से सांठगांठ की बात कही जाती है। ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ फिर से उच्चाधिकारियों से शिकायत का मन बनाया है।