Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2 वांछित गिरफ्तार

2 वांछित गिरफ्तार

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर ग्राम सभा की बंजर भूमि का बैनामा करने के अभियोग में वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर ग्राम सभा की बंजर भूमि का बैनामा करने के मुकदमे में वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेन्द्र व महेन्द्र पुत्रगण विपतीराम निवासी ग्राम रुहेरी हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसएसआई सन्तोष कुमार सिंह, हे.कां. नाहर सिंह, सिपाही सतेन्द्र थे।